Gold Silver Price Rajasthan: सोने चांदी के भाव में आई स्थिरता,रेटों में नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में रविवार को आए तेज उछाल के बाद सोमवार को कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। सोना और चांदी के दामों में आज कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

राजस्थान सर्राफा संगठन के अनुसार, सोमवार को शुद्ध चांदी का भाव करीब ₹2,24,750 प्रति किलो के आस-पास स्थिर बना रहा। वहीं 24 कैरेट सोना भी ₹1,45,650 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कायम रहा। 23 कैरेट सोना ₹1,39,800 और 22 कैरेट सोना ₹1,34,000 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर दर्ज किया गया। 

अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में चांदी करीब ₹2,27,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,46,500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं जोधपुर में चांदी ₹2,27,500 और सोना ₹1,46,800 प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा।

pc- zee news