Gold Silver Price Rajasthan: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी, सोना स्थिर, चांदी में हल्की बढ़त हुई दर्ज
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा हैं और उसके पहले फिर से सोने चांदी के भावों में तेजी देखने को मिल रही है। हर दिन सोने वांदी में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सराफा बाजार में मंगलवार को आई तेजी के बाद बुधवार को बाजार का रुख थोड़ा बदला हुआ नजर आया। जहाँ सोने की कीमतों में आज स्थिरता देखने को मिली। वहीं चांदी के दामों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है।
सराफा कारोबारियों के अनुसार. बुधवार को शुद्ध चांदी का भाव करीब ₹2,25,500 प्रति किलो तक पहुंच गया। जिसमें लगभग ₹700 से ₹800 की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सोने की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। 24 कैरेट सोना ₹1,46,650 प्रति 10 ग्राम के आसपास स्थिर बना रहा। इसके अलावा 23 कैरेट सोना ₹1,40,800 और 22 कैरेट सोना ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम पर ही टिका रहा।
शहरवार सोने-चांदी के भाव
राजधानी जयपुर में चांदी का भाव बढ़कर करीब ₹2,28,000 प्रति किलो पहुंच गया। जबकि सोना ₹1,47,500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। जोधपुर में चांदी ₹2,28,200 प्रति किलो तक पहुंच गई। जबकि सोना ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम पर बिना बदलाव के बना रहा।
pc- physicalgold.com






