Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में सोने की कीमतों में गिरावट जारी, लेकिन चांदी में आया उछाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी हैं, लगातार गिर रहे दामों के बीच एक बार फिर से चांदी के भावों में उछाल देखा गया है।  राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,000 रुपये तक सस्ता हुआ है। जबकि शुद्ध चांदी की कीमतों में 1,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर 2,22,750 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई है, वहीं 24 कैरेट सोना घटकर 1,43,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जेवराती सोने की बात करें तो 23 कैरेट सोना 1,37,375 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी कीमतों में मामूली अंतर के साथ यही ट्रेंड बना रहा। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब 2,25,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,44,400 रुपये के स्तर पर रहा।

pc- patrika news