Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में सोना चांदी के भावों में भारी गिरावट, सोना 3 हजार तो चांदी 2 हजार टूटी
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। शादियों का सीजन एक महीने के लिए रूका हुआ हैं, लेकिन इस बीच राजस्थान में सोने चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। इसका कारण पश्चिमी एशिया का संकट भी माना जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। सोने के दामों में करीब ₹3000 की गिरावट आई है, वहीं चांदी भी करीब ₹2000 सस्ती हुई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को शुद्ध चांदी का भाव ₹2,20,700 प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि 18 कैरेट चांदी ₹2,19,400 रही। वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,41,260 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,35,610 और 22 कैरेट सोना ₹1,29,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी का भाव ₹2,25,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं जोधपुर में चांदी ₹2,24,000 और सोना ₹1,42,000 रहा।
pc- zee news




