Gold Silver Price Rajasthan: सोना-चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी, आज भी दोनों धातुओं के दामों में आई कमी

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के चल रहे वार का सीधा असर सोना चांदी पर भी देखने को मिल रहा है। युद्ध के चलते सोने-चांदी के रेट भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि अभी एक महीने तक शादियों का सीजन भी नहीं है। बात राजस्थान की करें तो यहां सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को चांदी के दामों में ₹2000 की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद शुद्ध चांदी की कीमत घटकर 2 लाख 46 हजार 100 रुपए प्रति किलो हो गई है, वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2 लाख 44 हजार 700 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है। 

सोने की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने के दामों में ₹400 की कमी आई है, जिसके बाद इसकी कीमत करीब 1 लाख 53 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1 लाख 47 हजार 265 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा 22 कैरेट जेवराती सोने का भाव करीब 1 लाख 41 हजार 130 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

pc- india news