Gold Silver Price Rajasthan: सोने चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी, आज भी चांदी 1 हजार तो 500 रुपए टूटा सोना
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। रविवार के बाद सोमवार को भी सोने और चांदी के दामों गिरावट देखने को मिली है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुद्ध चांदी 1,000 रुपए सस्ती हुई है, वहीं 24 कैरेट सोना भी 500 रुपए और नीचे आ गया है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को शुद्ध चांदी की कीमत घटकर 2,21,750 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है, वहीं 24 कैरेट सोना 1,44,160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,38,375 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,32,580 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इन सभी कीमतों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देनी होगी।
अगर बीते सप्ताह की बात करें तो सोना-चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी करीब 27 हजार रुपए तक सस्ती हुई है, जबकि सोना भी करीब 10 हजार रुपए तक टूट चुका है।
pc- zee news





