Gold Silver Price: राजस्थान में आज क्या हैं सोने चांदी के भाव, जा रहे हैं बाजार तो देख ले एक बार रेट
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। अभी त्योहारी सीजन तो नहीं हैं, लेकिन शादियों का सीजन जरूर चल रहा है। ऐसे में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कभी दामों में गिरावट आती है तो कभी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय आर्थिक हालात के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का भी सीधा असर पड़ता है।
क्या हैं सोने का भाव
राजस्थान सर्राफा ऐसोसिएशन के अनुसार आज जयपुर में सोने की कीमतों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं, चांदी में खासी गिरावट देखी गई। आज जयपुर में शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कल प्रति 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव ₹1,50,810 था, जो कि आज ₹1,50,820 हो गया है।
24 कैरेट सोना ₹1,50,820 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,38,260 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,13,150 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी के भाव
दूसरी तरफ चांदी के भाव में गिरावट आई है। कल चांदी का भाव ₹250 प्रति ग्राम था, वहीं आज चांदी का भाव 249.90 रुपये रह गया है। जयपुर में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,49,900 रुपये है।
pc- india tv hindi






