Gold-Silver Rate: देश में आज भी गिरे सोने चांदी के भाव, लेने जा रहे हैं तो एक बार जरूर देख ले रेट

इंटरनेट डेेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। जिस दिन से पीएम मोदी ने एक साल के लिए सोना खरीदने के लिए मना किया हैं उस दिन से दोनों धातुओं के भाव लगातार उपर नीचे हो रहे है। 

भारत में आज सोने-चांदी का हाल 
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोना के भाव में 2949 रुपए की गिरावट आई है और सोना घटकर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत एक दिन में  18,693 रुपए गिर गई और 1 किलो चांदी का भाव 2.68 लाख रुपए रह गई है।  
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का भाव 
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट वाले सोने का भाव 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट वाले सोने का रेट 1,18,658 रुपये प्रति 10 ग्राम

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी 
सोना अपने ऑल टाइम हाई से 17,911 रुपए सस्ता हो चुका है और चांदी 1,17,433 रुपए फिसल चुकी है। 29 जनवरी 2026 को सोना अपने उच्चतम रेट 1.76 लाख/10 ग्राम पर पहुंच गया था। 1 किलो चांदी की कीमत 3.86 लाख/किलो पर पहुंच गई थी।

pc- moneycontrol.com