Gurugram: मंगेतर के आने की खुशी में युवक ने खाली सेक्सवर्धक दवाईयों की ओवरडोज....फिर जो हुआ फ्लैट में रह गए सब दंग....सुबह तक आती रही...
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुरुग्राम में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां सेक्टर-53 स्थित एक पीजी में किराये के फ्लैट में रह रहे 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सेक्स वर्धक दवा का ओवर डोज से मौत की आशंक जताई जा रही है। कमरे से कुछ दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं। मृतक मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था और गुरुग्राम में एक सरकारी विभाग में कार्यरत था।
होने वाली थी शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा है कि युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी। उसने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था। घटना के बाद परिवार और सहकर्मियों में शोक का माहौल है। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब युवक के एक सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सहकर्मी के अनुसार दोनों अक्सर साथ दफ्तर जाया करते थे, लेकिन उस दिन युवक न तो फोन उठा रहा था और न ही कमरे का दरवाजा खोल रहा था।
पुलिस पहुंची मौके पर
खबरों की माने तो सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। कमरे से कुछ दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि युवक ने सेक्स वर्धक दवा का सेवन किया था, जिसके संभावित ओवरडोज के कारण हार्ट अटैक आया हो सकता है।
pc- glamour.com






