Health News: जाने किन लोगों को नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, बिगड़ सकती हैं सेहत

इंटरनेट डेस्क। आपने भी देखा होगा की आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर भी आपको नारियल पानी पीने की सलाह देेते है। क्यों कि नारियल के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डालते है। लेकिन हर किसी को नारियल का पानी पीने से सिर्फ फायदे ही मिलें, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कुछ लोगों के लिए नारियल का पानी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो जानते हैं किसे नहीं पीना चाहिएं नारियल पानी।

किडनी से जुड़ी बीमारी
क्या आप जानते हैं कि किडनी पेशेंट्स को नारियल के पानी से परहेज करने के लिए कहा जाता है? नारियल के पानी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। दरअसल, पोटैशियम की मात्रा को खराब किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। यही वजह है कि अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो आप नारियल का पानी पीने से परहेज करें। 

डायबिटीज पेशेंट्स
डायबिटीज पेशेंट्स को सोच-समझकर नारियल का पानी पीना चाहिए। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको पता होना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है। 

PC- gracefoods.ca