Health Tips: हींग का पानी गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग में देगा आपको आराम, जाने कैसे करें सेवन
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। हींग आपको हर भारतीय रसोई में मिल जाएगा। ये केवल सब्जियों का ही स्वाद नहीं बदलता हैं, ये सेहत का खजाना भी है। आयुर्वेद में हींग को औषधि माना गया है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय सुबह खाली पेट हींग के पानी से करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आयुर्वेद में हींग को उसके पाचक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तो जानते हैं आज हींग के फायदे
पाचन तंत्र के लिए
आज के समय में गलत खान-पान के कारण गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग बेहद आम समस्याएं हैं। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचक एंजाइमों को सक्रिय करते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट का भारीपन कम होता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन या सुस्त मेटाबॉलिज्म से परेशान हैं, तो हींग का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक साबित हो सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
हींग का पानी बनाने का सही तरीका
एक गिलास गुनगुने पानी में सिर्फ एक से दो चुटकी हींग पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह घोलें और सुबह ब्रश करने के बाद खाली पेट घूंट-घूंट करके पिएं। स्वाद बदलने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या काला नमक भी मिला सकते हैं।
pc- jagran






