Health Tips: इस चीज की चम्मच का कर ले आप भी सेवन, छाती में जमा बलगम होगा साफ, खांसी तो हो जाएगी...

इंटरनेट डेस्क। आपन देखा होगा सर्दियों में लोगों को खांसी, जुकाम की परेशानी सबसे ज्यादा होेती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर घरेलू नुस्खे भी खूब सामने आते रहते हैं। लेकिन अभी एक घरेलू नुस्खा वायरल हो रहा हैं कि अगर रात को सोने से पहले शहद, घी, हिंग और हल्की हल्दी पाउडर मिलाकर गुनगुना करके पी लिया जाए और उसके बाद पानी न पिया जाए, तो अगली सुबह गला पूरी तरह साफ हो जाता है।

शहद हैं फायदेमंद?
शहद में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन कम करते हैं और जमा बलगम को ढीला करते हैं। घी गले को चिकनाहट देता है, जिससे खराश शांत होती है, हल्दी और हिंग दोनों ही अपने एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाने जाते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और सीने में भरी भारीपन की समस्या को हल्का करते हैं।

मिलेगा आराम
कई लोगों का दावा है कि एक चम्मच यह मिश्रण पीने के बाद रातभर गला आराम में रहता है और सुबह उठते ही कफ निकल कर गला हल्का महसूस होता है। यह गुनगुना मिश्रण गले की परत पर एक नैचुरल लेयर बनाता है, जो लगातार हो रही खांसी को भी शांत करता है।

pc- kaplansinusrelief.com