Health Tips: भाद्रपद मास में किन चीजों का करें सेवन और किन चीजों को खाने से बचे, करले पता

इंटरनेट डेस्क। हिंदू पंचांग में भाद्रपद मास को बेहद पवित्र माना गया है। इसे भादों के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने का नाम भाद्रपद नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। सावन के बाद आने वाले इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ऋषि पंचमी जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं।  इस महीने में खान-पान को लेकर भी कुछ विशेष परंपराएं बताई गई हैं। इन परंपराओं का पालन करने से कई तरह के रोग और शोक से मुक्ति मिलती है, आइए जानते हैं भाद्रपद में खान-पान को लेकर क्या नियम बताए गए हैं।

भाद्रपद मास में क्या खाना चाहिए?
भाद्रपद में मौसम में बदलाव होने लगता है, बारिश और उमस के कारण पाचन तंत्र पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए इस दौरान हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन करना बेहतर माना जाता है। घर का बना ताजा भोजन, मूंग और अरहर की दाल और पर्याप्त मात्रा में पानी को आहार में शामिल किया जा सकता है। बेसन की चीजें व हलवा के साथ काढ़ा और हल्दी वाला दूध पीएं।

किन चीजों का सेवन करने से बचें?
धार्मिक परंपराओं में इस महीने सात्विक भोजन करने पर जोर दिया जाता है। कई परिवारों में मांसाहार, शराब और तामसिक भोजन से परहेज किया जाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा तला-भुना, बासी या लंबे समय से रखा भोजन खाने से बचना चाहिए।  शहद, गुड़, हरी सब्जियां, मूली खाने से बचना चाहिए। इनके साथ सब्जियों में बैंगन खाने से बचें, क्योंकि इसमें कीड़े हो जाते हैं। इस मास में नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

pc- www.idiva.com