Lifestyle
Health Tips: रात में सोने से पहले करले एक इलायची का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे
- byShiv
- 19 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। इलायची के बारे में तो आपको कुछ भी ज्यादा बताने की जरूरत नहीं हैं। ये वो चीज हैं हर घर के किचन में मिल जाएगी। इसके डालने से आपके खाने का स्वाद तो बदलेगा ही यह आपके लिए और भी कई तरीकों से फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अगर आप रोज रात में सोने से पहले एक इलायची खाते हैं तो इसके जबरदस्त फायदें आपको मिलेंगे।
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए
रात को इलायची खाने से डाइजेशन बेहतर होता है। यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत देती है।
नींद के लिए
इलायची में नेचुरल काल्मिंग तत्व होते हैं, जो मेंटल स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे नींद गहरी और सुकूनदायक होती है।
वेट कम करने में
यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर की फैट बर्निंग क्षमता बढ़ती है और वजन घटता है।
pc- aaj tak






