Health Tips: सुबह के समय खाली पेट अमरूद का सेवन सही या गलत, जान ले आप भी
- byShiv
- 19 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में अमरूद आपको बाजार में खूब मिल जाएंगे। ऐसे में आप भी अगर अमरूद खाने के शौकिन हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हम में से कई लोग सुबह उठकर अमरूद खाते हैं, हालांकि ये जरूरी नहीं है सुबह उठकर खाली पेट खाया गया हर फल आपको फायदा पहुंचाए। आज हम जानेंगे कि क्या आपको सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं।
क्या सुबह खाली पेट अमरूद खाना सही है?
अगर हम अमरूद खाने के सही समय की बात करें तो ये ब्रेकफास्ट के बाद और दोपहर के लंच से पहले है, लेकिन अगर आप सुबह फल खाना पसंद करते हैं तो उसमें अमरूद को भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट दर्द की शिकायत हो जाती है।
हो सकती हैं सर्दी जुकाम
अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो भी सुबह खाली पेट अमरूद खाने से बचें। रात के समय अमरूद नहीं खाना चाहिए। रात के समय ठंडे फल खाने से सर्दी-खांसी हो सकती है।
pc- 1mg