Health Tips: जरूरत से ज्यादा खरबूजा खाना भी हो सकता हैं नुकसानदायक, जाने कैसे

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन चल रहा हैं और अभी इस सीजन में आपको खरबूजे खाने को खूब मिल जाएंगे। गर्मियों के मौसम में खरबूजा बड़े चाव के साथ खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप ज्यादा मात्रा में इस फल को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेंगे, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? 

पेट से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा मात्रा में खरबूजा कंज्यूम करने से गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में ज्यादा मात्रा में खरबूजे का सेवन करने के कारण पेट खराब हो सकता है यानी आपको डायरिया, उल्टी, अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज वालों के लिए
डायबिटीज के मरीजों को इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको खरबूजा खाने का बहुत ज्यादा मन हो रहा है, तो आपको इस फल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए वरना आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

pc- newsbytesapp.com