Health Tips: 35 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को करवाने चाहिए ये टेस्ट, लग जाता हैं बीमारियों का पता
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा और सुना भी होगा की बुहत से लोगों को कई ऐसी बीमारियां हो जाती हैं जिसका उन्हें पता बहुत देर बाद जाकर लग पाता है। लेकिन आज कल पुरुष अपनी हेल्थ को नज़रअंदाज कर सभी का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि लोग कम उम्र में ही बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। खासकर 35 की उम्र पार करते ही पुरुषों का शरीर धीरे-धीरे बदलने लगता है। ऐसे में आज बताते हैं की 35 की उम्र के बाद लोगों को कौन कौन से टेस्ट करवाने चाहिए।
लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
यह ब्लड टेस्ट शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लीसराइड्स के स्तर की जांच करता है। खराब जीवनशैली के कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना नसों में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे आगे चलकर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
फास्टिंग ब्लड शुगर
भारत में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फास्टिंग ब्लड शुगर जैसे टेस्ट आपको करवा लेने चाहिए।
लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट
अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं, बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं या शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर और किडनी की सेहत पर असर पड़ सकता है।
टेस्टोस्टेरोन और थायराइड जांच
35-40 की उम्र के बाद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर आप लगातार बिना वजह थकान, लो एनर्जी, चिड़चिड़ापन या वजन बढ़ने की समस्या महसूस कर रहे हैं, तो टेस्टोस्टेरोन और थायराइड की जांच जरूर करवाएं।
pc- abp news






