Health Tips: गैस और ब्लोटिंग से हैं परेशान तो फिर हर्बल टी का करें सेवन, मिलेंगे फायदे
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोगों को गैस और पेट फूलने जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में मौजूद कुछ सिंपल चीजें इस समस्या को मिनटों में ठीक कर सकती है। अगर नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं हर्बल टी के बारे में जो आपको फायदा देने वाली है।
तुलसी की चाय
एक्सपर्ट्स के अनुसार तुलसी की चाय ब्लोटिंग को कम करती है। तुलसी में ऐसे नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और फंसी हुई गैस बाहर निकालते है। घर में तुलसी की चाय बनाने के लिए उबलते पानी में कुछ ताजी तुलसी के पत्तियां डालकर 5 से 10 मिनट कर तक ढककर रख दें। फिर इसे छान कर गरमा-गरम पी लें।
सौंफ की चाय
पेट में गैस से परेशान रहते हैं तो किचन में आसानी से मिलने वाली सौंफ भी इस समस्या के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। सौंफ की चाय पीने के लिए आप सौंफ के दानों को हल्का क्रश करके पानी में 10 से 15 मिनट तक उबाल लें और फिर छान कर इसे चाय की तरह पी लें।
pc- galgotiastimes.com






