Health Tips: चुकंदर और आंवले के जूस का करेंगे सेवन तो मिलेंगे ये गजब के फायदे, हार्ट के लिए तो हैं बड़ा ही शानदार
- byShiv
- 10 Dec, 2024

इंटरनेट डेसक। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में लोग चुकंदर और आंवला का जूस खूब पीते है। वैसे ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर फूड आइटम्स हैं। सर्दी के मौसम में इन दोनों को ही खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए इन दोनों को मिलाकर बनाया गया जूस भी शरीर के लिए लाभदायक है। तो जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।
कब्ज और अपच होगी दूर
आपको अगर कब्ज और अचप की समस्यां हैं तो आप चुकंदर और आंवला का जूस बनाकर पी सकते है। इन दोनों में ही फाइबर भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते है।
दिल के लिए फायदेमंद
चुकंदर में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।
pc- ndtv food