Health Tips: आप भी अगर रोज करते हैं ब्रेड का सेवन तो हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार
- byShiv
- 25 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग सुबह का नाश्ता ब्रेड से करते हैं और आप भी ब्रेड का ही सेवन करते हैं तो कोई नहीं लेकिन अगर आप रोज ही खाली पेट ब्रेड का सेवन कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां रोज ब्रेड का सेवन करने से आपको कई बीमारिया हो सकती हैं और आप परेशान हो सकते हैं तो आज जानते हैं उनके बारे में।
बढ़ सकता है ब्लड शुगर
आप अगर रोजाना खाली पेट ब्रेड का सेवन करते हैं तो आपका शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसका हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ब्रेड में एमाइलोपेक्टिन ए होता है जो शुगर लेवल बढ़ाता है। अगर आप रोज ब्रेड खाते हैं तो आपको डायबिटीज, गुर्दे की पथरी और दिल की बीमारी हो सकती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
आप अगर रोज ब्रेड खा रहे हैं तो इसमे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। रोजाना ब्रेड खाने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है. शुरुआत होती है आपको सबसे पहले कब्ज होगा। आगे जाकर मेटाबॉलिक रेट कम होगा जिसके बाद शरीर में प्रोटीन और फैट जमा होने लगेगा।
pc- times now navbharat
8:30 AM
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abp news].