Health tips: रात के समय दूध में मिलाकर पी लेंगे आप भी अगर ये सफेद बीज तो कब्ज हो जाएगी छूमंतर

इंटरनेट डेस्क। कब्ज एक ऐसी बीमारी हैं जो लोगों को कभी भी किसी भी मौसम में हो जाती है। इसको दूर करने के लिए लोग दवाईयां खाते हैं, लेकिन फायदा ना के बराबर होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आपको कब्ज को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए और इसकों करने से आपको क्या फायदा मिल सकता है। तो आए जानते हैं आज इस नुस्खें के बारे में।

क्या मिलाकर पिएं
दूध का सेवन वैसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दूध में खसखस मिलाकर पीने से कई लाभ मिल सकते हैं। खसखस में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं। आप खसखस वाले दूध का सेवन रात के समय कर सकते हैं, इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

हड्डियों के लिए
सर्दियों के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्या काफी देखी जा सकती है। अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप खसखस वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

pc- navbharat

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ndtv.in].