Lifestyle
Health Tips: इस तरीके से खाएंगे आप भी अंजीर तो देगा आपको बचपन से बुढ़ापे तक फायदा
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग अपने आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए ड्राई फूड्स का सेवन करते है। इसमें, बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर सहित कई चीजे शामिल है। अंजीर फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर सुपरफूड है। इसे सही तरीके से खाने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो आज जानते हैं इसे खाने का तरीका।
भीगा हुआ अंजीर खानाः
रात को दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट पानी के साथ खाएं। भिगोने से इसमें मौजूद फाइबर हल्का हो जाता है, जिससे यह आसानी से पच जाता है और पेट साफ रहने में मदद मिलती है।
गर्म दूध के साथ
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो अंजीर मिलाकर खाने से शरीर को कैल्शियम बेहतर तरीके से मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और नींद भी अच्छी आती है
pc- abp news




