Health Tips: सुबह के समय आप भी खा लेंगे कच्चे लहसुन की कलियां तो मिलेंगे ये गजब के फायदे
- byShiv
- 23 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में उल्टा सीधा खाने पीने से आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में आप डॉक्टर के पास जाते हैं और दवाई ले आते है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि लहसुन का सेवन भी आपको इसमें फायदा दे सकता है। खासकर, खाली पेट लहसुन खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं तो जानते हैं उनके बारे में।
हार्ट के लिए फायदेमंद
लहसुन में मौजूद अलिसिन नाम का कंपाउंड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आर्टरीज को ब्लॉक होने से बचाकर ब्लड सर्कुलेशन सही करता है। साथ ही लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती हैं
जानकारी के अनुसार लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
pc- abp news
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran.com]