Health Tips: आपको भी नहीं आती हैं रात रात भर नींद तो फिर आज से ही शुरू कर दें इन हरी पत्तियों की चाय

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगों को रात में कई कई घंटों तक नींद नहीं आती है। लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते है। वैसे आज हम बात करेंगे एक ऐसी चीज के बारे में जो आपकी नींद को पूरी कर सकती है। आपको सोने से पहले पुदीने की पत्तियों की चाय का सेवन करना चाहिए। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मूड को बेहतर करता है और तनाव को दूर करता है। 

पुदिने की चाय पीने के फ़ायद

पाचन में
पुदीने में नेचुरल एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं। यह गैस, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन को कम कर सकता है जो अक्सर दिन भर अनियमित खाना खाने के बाद रात में ज़्यादा होता है। 

सोने में मदद करता है
पुदीना नैचुरली कैफीन-फ्री होता है, इसकी ठंडी खुशबू मन को शांत रखती है। पुदीना चाय कैफीन-फ्री होने की वजह से शरीर और दिमाग को आराम देकर, मांसपेशियों के तनाव को कम करके और पाचन में मदद करके नींद में मदद करती है।

pc- awesomecuisine.com