Health Tips: रात में नींद लेनी हैं अच्छे से तो फिर खाने से बाहर कर दें आप भी ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। समय आ अभाव और काम का दबाव लोगों की लाइफ स्टायल को बदल रहा है। लोगों को जो मिलता हैं खा लेते है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि कई फूड ऐसे भी होते हैं जिन्हें आप रात में खा लेते हैं तो फिर आपको नींद में परेशानी आती हैं और आप रातभर करवटे बदलते रहते है। तो जानते हैं आपको रात के डिनर में क्या नहीं खाना चाहिए।

मसालेदार खाना
तेज मसाले, लाल मिर्च या तला हुआ मसालेदार भोजन, भारी खाना रात में खाने से पेट गर्म हो जाता है। इससे एसिडिटी, जलन और सीने में भारीपन महसूस होता है। इन सबके कारण नींद सही से नहीं आ पाती है। 

कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स
इसके साथ ही कॉफी, कोल्ड कॉफी, ग्रीन टी या एनर्जी ड्रिंक्स- इनमें मौजूद कैफीन लगभग 6-8 घंटे तक असर करता है। अगर इन्हें शाम या रात में लिया जाए तो शरीर ‘स्लीप मोड’ में ही नहीं जाता।

pc- news18