Lifestyle
Health Tips: मूली ही नहीं उसके पत्तों का सेवन भी हैं बड़ा ही फायदेमंद, मिलते इसके खाने से इतने फायदे
- byShiv sharma
- 04 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और बाजार में आपको मूली खूब दिखाई दे जाएगी। मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए वैसे लाभदायक बताया गया है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि मूली के पत्ते भी इतने ही फायदेमंद है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की मूली के पत्तों को खाने से क्या क्या लाभ मिलता है।
सर्दियों में मूली के पत्ते खाने के फायदे
पाचन में सुधार
मूली के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज को दूर करता है।
इम्युनिटी बूस्ट
विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
वजन नियंत्रण
मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता हैं।
pc- sarita.in