Health Tips: पोहा का नाश्ता होता हैं आपके स्वाथ्य के लिए बड़ा ही फायदेमंद
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बुहत से लोग कचोरी, समोसे और कई सारे नाश्ते सुबह सुबह करते रहते है। लेकिन तली भूनी चीजे स्वास्थ्य के लिए बड़ी ही हानीकारक होती है, ऐसे में हम नाश्ते में किसी ऐसी चीज को ढूंढ़ते है जो काम की भी हो और फायदा भी देती हो। तो ऐसी चीज है पोहा, इसे तरीके से खाए तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन चीज साबित हो सकती है।
जल्दी पचता है
बता दें की सुबह के नाश्ते के लिए यह एक बड़ी स्वादिष्ट डिश है। सबसे पहले तो पोहा बनता जल्दी है और दूसरा खाने में भी स्वादिष्ठ होता है। ऐसे में आप पोहा खाने के बाद ये टेंशन छोड़ दे की ये पचेगा नहीं। यह एकदम हल्का नश्ता है, जो आसानी से पच जाता है।
डायबिटीज में
इसके अलावा पोहा फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। ऐसे में जो शुगर के मरीज होते है उनके लिए पोहा बड़ा ही फायदेमंद होता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है वो नाश्ते में पोहा का सेवन कर सकते है।
pc- indianexpress.com






