Health Tips: आज से ही शुरू करें आप भी ब्लैक टी पीना, मिलेंगे आपको ये फायदे
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा बहुत से लोग बड़े बड़े कप भरकर चाय का सेवन करते है। आपको भी होगा, लेकिन आप दूध वाली चाय पीते होंगे। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की ब्लैक टी यानी काली चाय पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से काली चाय को डाइट में शामिल करते हैं तो आपको फायदा होगा।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक टी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज करने के साथ-साथ आप ब्लैक टी का सेवन करें।
दिल के लिए
ब्लैक टी आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो ब्लैक टी पीना शुरू कर सकते हैं।
pc- abp news






