Health tips: रोज एक चम्मच चिया सीडस के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
- byShiv
- 23 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। चिया सीड्स के बारे में आपने खूब सुना होगा। ये भले ही दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन शरीर के लिए बड़े ही फायदेमंद होते हैं। इनसे होने वाले फायदों के बारे में आप भी जान लेंगे तो आज से ही इनका सेवन शुरू कर देंगे।
पाचन तंत्र के लिए
चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक चम्मच चिया सीड्स में लगभग 5 ग्राम फाइबर होता है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाकर आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
दिल के लिए
चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मददगार होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
वजन कम करने में
चिया सीड्स पानी में फूलकर जेल जैसे बन जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने का अहसास कराता है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक कम होती है और वजन कम होता है।
pc- navbharatlive.com






