ind vs aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच ट्रेविस हेड को किया गया टीम से बाहर
- byShiv
- 04 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के 3 मैच हो चुके हैं और 2 मैच बाकी है। इस बीच बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज से अचानक रीलिज कर दिए गए। तीसरे टी-20 में भारत से करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने ट्रेविस हेड और सीन एबॉट को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए रीलिज कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि हेड अगले हफ्ते तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया शील्ड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। जो जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच होगा।
पहला एशेज टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा, हेड ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में एक अहम खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं, जहां वह पांचवें नंबर पर आकर अकेले मैच पलटने की ताकत रखते हैं।
pc- AAJ TAK






