IPL 2026: टूर्नामेंट शुरू होने के चार दिन पहले बीसीसीआई ने बदले कई नियम, टीमों में मची...

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं, इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल नियमों में एक बड़ा बदलाव आखिरी समय में किया है। जिसने टीमों के बीच हलचल मचा दी है। बीसीसीआई ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहला निर्देश यह है कि टीमों को अपने मैच के दिनों में प्रैक्टिस सेशन करने की अनुमति नहीं होगी। 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, बीसीसीआई हर टीम को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मेन स्क्वायर पर रेंज-हिटिंग के लिए एक साइड विकेट देगा। अगर दो टीमें एक ही जगह पर एक साथ प्रैक्टिस कर रही हैं, तो हर टीम को दो-दो विकेट दिए जाएंगे।

इन उपायों का मकसद निष्पक्षता बनाए रखना और पिच के इस्तेमाल को नियंत्रित करना है। इसके अलावा, टीमों को मैच के दिनों में अपने खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट करने की भी अनुमति नहीं है। बोर्ड ने आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों की मौजूदगी के संबंध में भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे मैदान तक केवल टीम बस से ही यात्रा करें, इसके अलावा, परिवारों और दोस्तों को ट्रेनिंग सेशन के दौरान खेल के मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

pc-newsbytesapp.com, google paly