Jaipur LPG Shortage: कलेक्टर ने आदेश किए जारी, जिनके घर में होंगे दो गैस कनेक्शन उन्हें करना होगा...घर घर होगी...
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध के चक्कर में देश में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इसको लेकर समय समय पर सरकार भी कदम उठा रही है। अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने एक घर-एक गैस कनेक्शन की नीति को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
सिलेंडर करना पड़ेगा सरेंडर
कलेक्टर संदेश नायक ने स्पष्ट किया है कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन लग चुका है, उन्हें अगले तीन महीनों के भीतर अपना एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना होगा। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने यह निर्देश जारी किए। सरकार की मंशा साफ है कि एक ही घर में दो-दो तरह के गैस कनेक्शन नहीं होने चाहिए।
शहर में यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब तेल कंपनियों के सर्वर बार-बार ठप हो रहे हैं। सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग, मैसेज फॉरवर्ड होने और बिलिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
pc- khabredinraat.com






