Jaipur: चौमूं में सुबह 3 बजे पुलिस पर पथराव, 6 पुलिसकर्मी चोटिल,मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर हुआ...
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। जयपुर के चौमूं में शुक्रवार तड़के पुलिस और लोगों के बीच पथराव की खबर है। बताया जा रहा हैं की यह घटना उस समय सामने आई जब बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने पर विवाद हो गया। रात 3 बजे वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। घटना में करीब 6 पुलिसकर्मियों को सिर फट गए बताएं। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
स्थिति बताई जा रही नियंत्रण में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है, पुलिस प्रशासन का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही बस स्टैंड क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, दरअसल, क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर काम चल रहा था, इससे एक दिन पहले ही पुलिस-प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में सहमति बनने के बाद मस्जिद के पास करीब 45 वर्षों से सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का निर्णय लिया गया था।
क्यों हुआ विरोध
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पत्थर की जगह पर रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध किया। अचानक रात 3 बजे मामला उग्र हो गया, बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया गया, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और अतिरिक्त जाब्ता मौके पर बुलाया गया।
pc- ndtv raj






