Jaipur: नाहरगढ़ जैविक उद्यान में महिला मजदूर पर टाइगर ने किया हमला, महिला की हुई मौत, वन विभाग जांच में जुटा
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। जयपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर शिवाजी ने मजदूर महिला पर हमला कर दिया है जिससे महिला की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है, घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके की जानकारी जुटाने में लगे हैं। वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जिस महिला पर बाघ ने हमला किया वह जैविक उद्यान में सफाईकर्मी थी, वह आज सुबह शिवाजी के एन्क्लोजर में सफाई कर रही थी, तभी बाघ ने उसपर हमला कर दिया, हमले में महिला की मौत हो गई। खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वह हमले की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं, लेकिन महिला सफाईकर्मी के परिजन और सहकर्मी हमले के बाद आक्रोशित हो गए हैं।
बढ़ रहा है बाघों का कुनबा
राजधानी जयपुर के आमेर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष अप्रैल में रानी नामक बाघिन ने 5 शावकों को जन्म दिया था, इसके बाद पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, नन्हे शावकों की वजह से नाहरगढ़ राजस्थान के प्रमुख बाघ संरक्षण केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
pc- etv bharat





