Jokes: लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया मां ने पूछा यह कौन है? लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है... पढ़ें आगे
- byvarsha
- 17 Dec, 2025
Joke 1:
पत्नी अपने पति की उंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी
तभी पति हाथ छुड़वाते हुए बोला- करंट लग जायेगा
पत्नी- डोंट वेरी कल ही करवाचौथ का व्रत किया है
चेक कर रही हूं, ठीक से हुआ है या नहीं......
Joke 2:
पप्पू- छोटी सी बीमारी के लिए आपने
इतना लंबा बिल थमा दिया
डॉक्टर- चलिए ठीक है तो फिर
बिल छोटा करके
बीमारी लंबी कर देता हूं....

Joke 3:
राजू (सोनू से)- शादी से पहले सुरेश स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है.....
Joke 4:
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो

Joke 5:
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....






