Jokes: एक व्यापारी एक शराबखाने में गया वह बार में बैठा और उसने, एक स्कॉच का पैग मंगवाया पैग पीने के बाद... पढ़ें आगे

Joke 1:

एक बार एक शराबी रात के 12 बजे शराब की
दुकान के मालिक को फ़ोन करता है
और कहता है,
"तेरी दुकान कब खुलेगी?"
दुकानदार: सुबह 9 बजे।
शराबी फिर थोड़ी देर बाद दोबारा
दुकानदार को फ़ोन करके पूछता है,
"तेरी दुकान कब खुलेगी?"
दुकानदार: कहा ना सुबह 9 बजे।
कुछ देर बाद शराबी फिर से दुकानदार को फ़ोन कर देता है
और पूछता है,"भाई साहब आपकी दुकान कब खुलेगी?"
दुकानदार: अबे तुझे कितनी बार बताऊँ सुबह 9 बजे खुलेगी
इसीलिए सुबह 9 बजे आना और जो भी चाहिए हो ले जाना।
शराबी: अबे, मैं तेरी दुकान के अन्दर से ही बोल रहा हूँ।

Joke 2:

पति नहाने गया था..
पत्नी ने उसका फोन चेक किया तो
कॉन्टेक्ट्स में एक नाम “कोरोना”
लिखा था।
उसने डायल किया तो
किचन में पड़ा उसका खुद का फोन
बजने लगा.
अब लाख समझाने पर भी पति बाथरूम
से बाहर नहीं आ रहा…
बोल रहा है कि मैं “लाकडाउन” में हूँ

Joke 3:

एक व्यापारी एक शराबखाने में गया वह बार में बैठा और उसने
एक स्कॉच का पैग मंगवाया पैग पीने के बाद उसने
अपनी कमीज की जेब में देखा,
और उसने स्कॉच का एक और पैग मंगवाया।
उसने इसे पीने के बाद फिर अपनी जेब
में देखा और एक और स्कॉच का ऑर्डर किया।
आखिर बार वाले ने पूछ ही लिया,
"अरे दोस्त! मैं तुम्हें पूरी रात शराब पिलाऊंगा
पर तुम मुझे बस इतना बता दो की जब तुम
ड्रिंक मँगा रहे हो, उससे पहले अपनी जेब
में क्या देख रहे हो?"
तो उस शराबी ने कहा,"मैं अपनी पत्नी की
फोटो को देख रहा हूँ,
जब वो मुझे अच्छी दिखने लगेगी,
तब मैं समझूंगा की अब घर जाने का समय हो गया है।"

Joke 4:

चिंटु आराम से बैठा था।
मींटू (चिंटु से)- कुछ काम करो।
चिंटु (मींटू से)- मैं गर्मियों में काम नहीं करता हूं।
मींटू- और सर्दियों में?
चिंटु- गर्मियां आने का इंतजार!
डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पिते हो?

Joke 5:

योजना आयोग के अध्यक्ष की गाड़ी गलती से रेड लाइट पर रुक गई
भिखारीः सर एक रुपया दीजिए…रोटी खानी है
अध्यक्षः मैं तुम्हें सौ रुपए दूंगा तुम बस ये बता दो कि हमारी सरकार के होते हुए एक रुपए में रोटी मिल कहां रही