Jokes: लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी, लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा... पढ़ें आगे

Joke 1:

बॉस- तुम रोज ऑफिस लेट क्यों आते हो?
राजू- सर, नींद और अलार्म के बीच युद्ध होता है रोज.
बॉस-तो क्या फिर.
राजू- रोज नींद जीत जाती है और अलार्म बंद हो जाता है

Joke 2:

गोलू समोसा तोड़कर केवल अंदर का मसाला खाए जा रहा था.
दोस्त- भाई ये सब क्या कर रहा है?
गोलू- भाई बीमार हूं कुछ दिन से...
डॉक्टर ने बाहर का खाने को मना किया है इसलिए बस अंदर का मसाला खा रहा हूं.

Joke 3:

मालकिन- कितना टाइम हो रहा है?
नौकरानी- मुझे टाइम देखना नहीं आता
मालकिन- अच्छा कोई बात नहीं
ये देखकर बताओ कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां है?
नौकरानी- दोनों सुइयां घड़ी के अंदर हैं
मालकिन बेहोश.....

Joke 4:

मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया 
नौकरानी- गलती हो गई मालकिन, 
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी 
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन की बोलती बंद हो गई.....

Joke 5:

लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी

लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा-
प्लीज आप मुझे सीट दे दिजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की (गुस्से में)-  किस खुशी में कर लूं?
लड़का- लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती क्या?