Jokes: एक लड़की का फोन टायलेट मे गिर गया, TOILET से “जिन्न ” प्रकट हुआ.. पढ़ें आगे

Joke 1:

लड़की:-छी छी… कैसा जमाना आ गया है
वो देखो.. एक लड़का दुसरे लड़के को
फ्लाइंग किस” दे रहा है
लड़का:- पगली… वो “फ्लाइंग किस” नही है
वो लड़का अपने दोस्त से बीड़ी मांग रहा है।

Joke 2:

दादा- बेटा अन्दर से मेरे दांत लाना।
पोता- पर दादू अभी रोटी नही बनी है।
दादा- ओये रोटी को मर गोली यार
सामने वाली रामप्यारी को
स्माईल देनी है..!

Joke 3:

आज एक पुराने दोस्त तो
फ़ोन किया उसने नहीं उठाया
फिर मैंने MSG भेजा कि पूजा
तेरा नंबर मांग रही थीं
फिर उसने 30 बार फ़ोन किया
मैंने भी नहीं उठाया।

Joke 4:

बच्चा दादी के पास आया
और बोला दादी माँ आप
टे….बोल कर दिखाओ
टे…
फिर से बोलो
टे…
कितना बढिया बोलती हैं.
आप मम्मी को
क्यों नहीं सुना देतीं !!
क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊँ?
वह अपनीं सहेलियों से
कह रही थीं, इसकी
दादी पता नहीं कब टे…. बोलेंगी.

Joke 5:

एक लड़की का फोन टायलेट मे
गिर गया, TOILET से “जिन्न ” प्रकट हुआ..
” जिन्न ” ने लड़की को गोल्ड का
फोन दिया और कहा ये लो तुम्हारा फोन. ..

लड़की ने “कुल्हाडी” वाली कहानी
सुन रखी थी. इसलिए ईमानदारी का
परिचय देते हुए कहा ये सोने का फोन
मेरा नहीं है.
जिन्न:- पगली रुलाएगी क्या ?
धो के देख तेरा ही हैं