Jokes: चिंटू (पिता से)- छोटे थे तो दीवाली पर आपसे बंदूक लाने की जिद करते थे... पढ़ें आगे..

Joke 1:

चिंटू लड़की देखने गया
'कितने तक पढ़ी हो'
लड़की: B.A तक
चिंटू ने मना कर दिया
और बोला दो अक्षर पढ़ी है, वो भी उलटा.

Joke 2:

लड़का: मैं उस लड़की से शादी करूंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका: मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं!

Joke 3:

गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विमबार, पूरी चिकनाई हटा देगा.
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई.

Joke 4:

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!

Joke 5:

साली साहिबा ने एक्स-रे करवाया

जीजा जी- एक्सरे में तुम्हारी हड्डी टूटी हुई है।
साली साहिबा- चलो भगवान का शुक्र है कि एक्सरे में ही हड्डी टूटी है।
सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जता।
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पिट लिया।

Joke 6:

चिंटू (पिता से)- छोटे थे तो दीवाली पर आपसे बंदूक लाने की जिद करते थे
जिसमें लाल बिंदी जैसी टिकली रखकर फोड़ते थे
पिता- तो अब क्या हो गया?
चिंटू- अब बड़े हो गए तो आपने लाल बिंदी वाली ही ला दी,
जो हर रोज फूटती है.....