Jokes: चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी, लड़की- ये क्या कर रहा है,..? पढ़ें आगे
- byvarsha
- 22 Dec, 2025
Joke 1:
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की- ये क्या कर रहा है,
मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं क्या?
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न....
Joke 2:
भिखारी- पहले आप 10-10 रुपये देते थे,
अब सिर्फ 1 रुपये का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था, अब शादीशुदा हूं
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है......
Joke 3:
रास्ते में जाते वक्त बेटा एक बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए मां से बोला-
दिवाली आने वाली है, इस बार पटाखे में इसी दुकान से लूंगा
मां- ये पटाखों की दुकान नहीं लड़कियों का हॉस्टल है
बेटा- मुझे क्या पता, एक दिन पापा कह रहे थे
कि यहां एक से एक धांसू पटाखे हैं.....
Joke 4:
एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो, पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है, इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी....
Joke 5:
अंकल- बेटा क्या करते हो?
चिंटू- अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- वाह तुम क्लर्क हो?
चिंटू- नहीं अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- अबे तू है क्या?
चिंटू- अरे अंकल, मैं आपकी बेटी का बाबू हूं
आपकी बेटी मुझे हमेशा कहती है मेरा बाबू, मेरा बाबू
अंकल बेहोश...






