Jokes: गोलू बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गया, गोलू ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना, पढ़ें आगे
- byvarsha
- 06 Dec, 2025
Joke 1:
गोलू बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गया…
गोलू ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
गोलू- लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है…
इत्तेफाक से गोलू की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की…
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है…
Joke 2:
संता- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों?
बंता- दरअसल, लड़का एक वकील है,
जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है,
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है…

Joke 3:
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है.
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे…
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू?
बेटा- फेसबुक…
Joke 4:
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
गोलू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है.
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे…?

Joke 5:
गोलू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं.
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह.
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं.
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं…






