Jokes: पति-पत्नि में झगड़ा हो रहा था, पत्नी- मैं पूरा घर संभालती हूं किचन संभालती हूं, बच्चों को संभालती हूं.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 22 Nov, 2025
Joke 1:
पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
Joke 2:
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!

Joke 3:
टीचर- गोलू, बताओ पति और पत्नी में ताकतवर कौन?
गोलू- पत्नी, क्योंकि पति उसे लेने पूरी बारात
लेकर जाता है और पत्नी शेरनी की तरह अकेली आती है…
Joke 4:
पिंकू ऑफिस में लेट पहुंचा..
बॉस- कहां थे अब तक?
पिंकू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
पिंकू- ठीक है तो फिर अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस अब तक बेहोश है।

Joke 5:
पति-पत्नि में झगड़ा हो रहा था.
पत्नी- मैं पूरा घर संभालती हूं किचन संभालती हूं, बच्चों को संभालती हूं, तुम क्या करते हो?
पति- मैं खुद को संभालता हूं तुम्हारी आखें देखकर
बीवी- आप भी ना चलो बताओ आज क्या बनाऊं आपकी पसंद का






