Jokes: पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे... पढ़ें आगे

Joke 1:

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
पति की बात सुनकर पत्नी ने चलती ट्रेन में चढ़कर उसकी कुटाई कर दी

Joke 2:

भाभी- देवर जी, शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे। अब क्या हो गया?
देवर- भाभी जी क्या ही बोले
भाभी- देवर जी बताओ, अब क्यों नहीं जाते?
देवर- जब से आपकी बहन से मेरी शादी हुई, मेरा ईश्वर पर से भरोसा उठ गया।

Joke 3:

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।

Joke 4:

पप्पू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं...!
पापा- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
पप्पू- हां, वो भी मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है!
पापा- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो, मैं उसे अपनी बहू कभी नहीं बना सकता...!

Joke 5:

सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
पति- अगर मैं मर गया तो?
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?
बेचारा पति अभी भी सदमे में है !!!