Jokes: पति- तुम्हें एक अरब मिल जाए, तो क्या करोगी? पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया... पढ़ें आगे

Joke 1:

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- क्यों?
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफॉइड था..
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता. हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!

Joke 2:

डॉक्टर–जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज–जी, मंदिर चला जाता हूं!
डॉक्टर–बहुत बढ़िया, ध्यान व्यान लगाते हो वहां?
मरीज–जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं! फिर उन लोगो को देखता रहता हूं, उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दुर हो जाता है।

Joke 3:

डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते
मरीज- जी, वही तो किया था…

Joke 4:

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

Joke 5:

पति- तुम्हें एक अरब मिल जाए, तो क्या करोगी?
पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया -
अरब का मैं क्या करूंगी, पुलिस को बोलूंगी कि
वो उसे वापस अरब भेज दें...!!!
पत्नी की बात सुनकर पति हैरान रह गया।