Jokes: एक आदमी ने दूसरे से पूछा- भाई साहब यह स्कूटर स्टैंड कहां है, संता- भाई साहब आप पहले मुझे अपना नाम बताओ? पढ़ें आगे

Joke 1:

यात्री ट्रेन से उतरा,

उसने पास में खड़े संता से पूछा –

अरे भाई ये कौन सा स्टेशन है?

संता हंसा, और हंसा, जोर जोर से हंसा, हंस हंस के लोट पोट हो गया…

और बड़ी मुश्किल से अपने आप को सम्भालते हुऐ बोला –

“पगले ये रेलवे स्टेशन है”।

Joke 2:

संता – डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?

डॉक्टर – हां आप की आखें बहुत कमज़ोर है?

संता – इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?

डॉक्टर – तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।

Joke 3:

एक आदमी ने दूसरे से पूछा- भाई साहब यह स्कूटर स्टैंड कहां है।
संता – भाई साहब आप पहले मुझे अपना नाम बताओ?
आदमी – पप्पू।
संता – अब अपने माता-पिता का नाम बताओ?
आदमी – मुझे पिक्चर देखने जाना है, आप मेरा समय बर्बाद किए बिना बताइए स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता – तभी तो बोल राहा हूं, जल्दी बताओ?
आदमी – मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर हैं। पिता जी का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील है।
संता – सब पढ़े लिखे हैं।
आदमी – हां अब बताओ स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता – पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।

Joke 4:

संता – तुम आपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?
बंता – नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा…
ये तो बस एक छोटा सा आपरेशन है।
संता- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी!
बंता- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी!!!

Joke 5:

संता :- कौन सी कास्ट(जाती) के लोग अच्छे होते हैं?

बंता :- बनिए…..!

संता :- वो कैसे?

बंता :- हर जगह लिखा होता है, देश के अच्छे नागरिक ‘बनिए’। देशभक्त ‘बनिए’।