Jokes: एक रात एक घर में चोर घुस आया, पति-पत्नी ने मिलकर उस चोर को पकड़ लिया.. पढ़ें आगे

Joke 1:

रिंकी- शादी की सारी तैयारियां कर ली क्या?
पिंकी- हां दोनों सिम नाले में फेंक दिया,
फोन को फार्मेट कर दिया है, फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी
permanent deactivate कर दी है
बस तू अपना मुंह बंद रखीयो.......

Joke 2:

पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
पत्नी- चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...



Joke 3:

रामू- ये बैंक से पैसा क्यो नही निकल रहा है?

मैनेजर- बैंक में पैसे नहीं है !!
रामु- क्यो नही है जब भी आओ तो पैसे रहता ही नही है !!!!
मैनेजर- शांति से बात करो !!
रामु- बुलाओ कहा है शांति बताओ तो?

Joke 4:

पिंटू पढाई में कमजोर था

हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करता रहता था
मास्टर जी- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये?
पिंटू- मास्टर जी, आया नहीं थी ना उस दिन
मास्टर जी- अरे, क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थे?
पिंटू- नहीं, वो मेरे बगल वाला लड़का नहीं आया था।

Joke 5:

एक रात एक घर में चोर घुस आया

पति-पत्नी ने मिलकर उस चोर को पकड़ लिया 
पत्नी जो बहुत भारी-भरकम थी, चोर को पटक कर उसके ऊपर बैठ गई
और पति से बोली- आप जाइये और पुलिस को बुला लाइए
पति यहां-वहां देखने लगा
पत्नी- इधर-उधर क्या देखे जा रहे हो, जाते क्यों नहीं
पति- मेरी चप्पल नहीं मिल रही है
पत्नी के नीचे दबा हुआ चोर कराहते हुए बोला-
भाई मेरी चप्पल पहन जा, पर जरा जल्दी कर.......