Jokes: पप्पू रेलवे में इंटरव्यू देने गया, बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे... पढ़ें आगे
- byvarsha
- 16 Dec, 2025
Joke 1:
पति पत्नी से- पानी पीला दो
पत्नी- क्या हुआ प्यास लगी है?
पति गुस्से में - नहीं गला चेक करना है,
कि कहीं से लीक तो नहीं है.
Joke 2:
पप्पू रेलवे में इंटरव्यू देने गया,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे,
पप्पू-लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो,
पप्पू-तो, टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो?
पप्पू- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
पप्पू- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस-वो क्यों ?
पप्पू-क्योंकि, उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी

Joke 3:
पत्नी (नाराज होते हुए): इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं??
पति: बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था..!
पत्नी अच्छा क्या खाया?
पति: गालियां...!!
Joke 4:
दुकानदार : भाभी जी, मैंने आपको अपने दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी।
.
भाभी जी : तो फिर भी सामने रखे बॉक्स में क्या है, चलो झूठ मत बोलो वो भी दिखाओ...
.
दुकानदार : भाभी जी रहम करो थोड़ा, उसमें मेरा लंच 'रोटी-अचार' है।

Joke 5:
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले- आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले- हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले- आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले- हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।






