Jokes: राजू (सुरेश से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही? सुरेश- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 20 Dec, 2025
Joke 1:
एक बार एक आदमी डॉक्टर के पास गया।
आदमी: डॉक्टर साहब, मुझे एक बहुत बड़ी समस्या है।
डॉक्टर: क्या हुआ?
आदमी: जब भी मैं किसी से बात करता हूँ, वो मुझे ध्यान से सुनता ही नहीं।
डॉक्टर (गंभीर होकर): अच्छा… और बताइए।
आदमी: यही तो समस्या है डॉक्टर साहब! आप भी नहीं सुन रहे!
डॉक्टर मुस्कुराए और बोले:
डॉक्टर: देखिए, यह कोई बीमारी नहीं है।
आदमी: तो फिर?
डॉक्टर: यह आजकल की दुनिया की आदत है—सब बोलना चाहते हैं, सुनना कोई नहीं चाहता!
आदमी खुश होकर बोला:
आदमी: वाह डॉक्टर साहब, आपने तो मेरी आंखें खोल दीं।
डॉक्टर: ठीक है, फीस 500 रुपये।
आदमी: लेकिन आपने तो इलाज किया ही नहीं!
डॉक्टर: किया है ना…
आपको ध्यान से सुनकर!
Joke 2:
सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

Joke 3:
एक बार मोनू ट्रेन में जा रहा था।
ट्रेन में भारी भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी की गोद में बैठ गया।
आदमी (गुस्से में)- हां, हां मेरे सिर पर आकर बैठा जा।
पप्पू- नहीं अंकल मैं आपकी गोद में ही ठीक हूं।
वहां से फिसल कर गिरने का डर है।
Joke 4:
पत्नी ने अचानक पति को जोरदार थप्पड़ मार दिया
पति बेचारा तिलमिला उठा
पति- अरे मारा क्यों?
पत्नी- जी मच्छर था
और खबरदार मेरे रहते कोई और आपका खून चूसे
ये मुझे बर्दाश्त नहीं

Joke 5:
चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....
Joke 6:
राजू (सुरेश से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
सुरेश- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर
राजू- क्या बात कर रहा है, सच में
सुरेश- और नहीं तो क्या
राजू- फिर क्या बोली?
सुरेश- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी...






