Jokes: संता और बंता में एक बार बहस हुई, संता- मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे कि लाठी बिस्तर पे रख के.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 26 Nov, 2025
Joke 1:
मोन्टू : तुम्हारी आँख क्यों सूजी हुई है ?
बन्टू : कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
मोन्टू : लेकिन इसका आँख सूजने से क्या संबंध है?
बन्टू : मेरी पत्नी का नाम तपस्या है
लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया
“Happy Birthday समस्या”
Joke 2:
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की
आप ब्रेक मारोगी

Joke 3:
एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से
एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां – तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा – मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…
Joke 4:
एक गांव में किसी बुजुर्ग के मर जाने से
स्कूल में छुट्टी हो गयी
स्कूल से आते वक्त बच्चों ने
2 बुजुर्गो को देखा तो एक बोला
देखो, दो छुट्टी आ रही है…

Joke 5:
संता और बंता में एक बार बहस हुई।
संता – मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे कि
लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।
बंता – अबे ये तो कुछ भी नही.
संता – कैसे?
बंता – मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे की
पान चबा कर बिस्तर पे थूक देते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे।






