Jokes: सिट्टू - डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है? डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपये... पढ़ें आगे

Joke 1:

लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल...
लड़का- बेबी फीमेल होता है...
लड़की- क्यों..
लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है...

Joke 2:

सिट्टू - डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपये.
सिट्टू- ठीक है, तो चलिए.
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और सिट्टू के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंचकर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
सिट्टू- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है, टैक्सी वाला 500 रुपये मांग रहा था और तू 300 में ले आया!

Joke 3:

बंटी मेडिकल डॉक्टर के पास गया
बंटी- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
बंटी- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
बंटी- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है.

Joke 4:

चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या।

Joke 5:

पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?

पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!